लखनऊ, फरवरी 25 -- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नोटिस भेजे जाने को 'वोटबंदी अभियान' करार देते हुए इसे पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों) के वोट काटने का एक 'बहुत बड़ा षडयंत्र' करार दिया। अखिलेश ने कहा, बड़े पैमाने पर मतदाताओं को एसआईआर का नोटिस दिया जा रहा है, यह दरअसल नोटबंदी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का 'वोटबंदी' अभियान है। उन्होंने कहा, दरअसल यह पीडीए के वोट काटने का एक बहुत बड़ा षडयंत्र है। यादव ने कहा कि भाजपा की नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब है। उन्होंने कहा कि पहले तो सिर्फ मुसलमानों को कागजात के लिए परेशान किया जाता था, अब तो हिंदुओं को भी कागजों के लिए परेशान किया जाने लगा है। उन्हें नोटिस पर नोटिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.