संतकबीरनगर, मार्च 31 -- संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। नकली सोना देकर ठगी करने वाले रैकेट का मास्टर माइंड प्रदीप कुमार राव प्लानिंग के तहत पहले टारगेट लोगों से संपर्क बढ़ाता था। उसके बाद पहले उन्हें मुनाफा कमवाता था और फिर ठगी का शिकार बनाता था। ठगी का यही फार्मूला कुशीनगर के खड्डा के रहने वाले गल्ला व्यापारी सन्नी कुमार गुप्ता के साथ भी अपनाया। बस चूक इतना कर दिया कि जो बैग पीड़ित गल्ला व्यापारी को मिला, उसमें मुंडेरवा के एक पैथालॉजी का लिफाफा रखा था। वहीं पैथालाजी का लिफाफा ठगों तक पहुंचाने में पुलिस की राह को आसान कर दिया।एसपी संदीप कुमार मीना के मुताबिक आरोपी प्रदीप कुमार राव निवासी लोहदर (मुंडेरवा, बस्ती) पहले भी ठगी के मामले में जेल जा चुका है। उसकी और दूसरे होमगार्ड संजय चौधरी निवासी बैरमपुर, खलीलाबाद की पहली मुलाकात वर्ष 2006 में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.