नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार (11 नवंबर 2026) की दोपहर 2:06 बजे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर एक बार फिर घात लगाकर हमला करने की कोशिश की। नाले के किनारे बने बांध के पीछे से अचानक निकले आतंकियों ने वहां तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि, मुस्तैद जवानों की त्वरित और साहसिक जवाबी कार्रवाई ने आतंकियों के एक बड़े और घातक हमले के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इस मुठभेड़ और गोलाबारी में 3 CRPF जवान घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।CCTV में कैद हुई मुठभेड़ घटना के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, गोलीबारी शुरू होते ही मामूली रूप से घायल हुए एक सीआरपीएफ जवान ने तुरंत मोर्चा संभाला और अपनी राइफल से आक्रामक जवाबी फायरि...