हाथरस, जून 19 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला भूरा में गुरूवार की देर रात मृतक महिला के शव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में रात में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शुक्रवार को युवक के शव का भी अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रकाश के कदम से गांव के लोग सकते हैं। पुलिस की माने तो प्रकाश ने पहले महिला को फंदे पर लटकाया। जब उसकी मौत हो गई थी तो उसे नीचे उतार दिया। बाद में खुद फंदे पर झूल गया। गांव नगला भूरा में गांव के युवक प्रकाश ने पड़ोसन प्रियंका की हत्या कर खुदने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना से गांव में सनसनी मच गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए थे। गुरूवार की रात पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने महिला का शव को रात के करीब दो बजे परिजनों को सौंप दिया था। गुरूवार की द...