फतेहपुर, मई 12 -- फतेहपुर, संवाददाता। आसमान में सोने के दाम से ठिठका सर्राफा कारोबार सहालग में रफ्तार पकड़ने लगा था कि प्रधानमंत्री के एक आह्वान ने ग्राहक सोने की खरीददारी से दूरी बना कर दुकानों में सन्नाटा बिखेर दिए। पहले दिन सर्राफा कारोबारियों की दुकान में ग्राहकों की संख्या में 50 फीसदी से अधिक कमी देखने को मिली। सर्राफा कारोबारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में दुकानों में पूरी तरह सन्नाटा पसर जाएगा। जिससे उनकी रोजी रोटी के साथ कारीगरों के सामने भी संकट खड़ा हो सकता है। आह्वान का दिखने लगा असर यह भी पढ़ें- पीएम की अपील से सराफा बाजार में हलचलसर्राफा कारोबारियों की चिंता फतेहपुर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप रस्तोगी 'पप्पन' ने कहा कि पहले से ही महंगाई के कारण मंद पडे़ कारोबार पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं। आह्वान के बाद द...