प्रयागराज, मार्च 24 -- प्रयागराज। फाफामऊ के कोल्ड स्टोर में हुए हादसे की वजह तो अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है पर इसके पीछे एक वजह अमोनिया का रिसाव भी बताई जा रही है। जिले में अमोनिया के रिसाव के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। दिसंबर 2020 में इफको में एक बड़ा हादसा हुआ था। जब गैस रिसाव के चलते दो अफसरों की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त 100 से अधिक कर्मचारी व अधिकारी काम कर रहे थे। इससे पहले जनवरी 2019 में तीन और अप्रैल 2019 में 12 लोगों की हालत अमोनिया के रिसाव की वजह से बिगड़ गई थी। मई 2018 में इफको के एक प्लांट में रिसाव के कारण हुए धमाके में कई कर्मचारी घायल हुए थे। इसमें जिम्मेदारों पर निलंबन की कार्रवाई भी हुई थी। फरवरी 2017 में सहसों के शिव कोल्ड स्टोर में अमोनिया रिसाव के कारण टैंक फट गया था। इस घटना में ऑपरेटर की मौत हो गई थी। इस घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.