शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- शाहजहांपुर। जिले में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने का मामले में एक के बाद एक तथ्य सामने आ रहे हैं। डीएम के आदेश के बार मामला फिर से तूल पकड़ता जा रहा है। फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। बताया जा रहा कि यही मामला करीब तीन साल पहले भी उछल चुका है, लेकिन उस समय भी संबंधित बाबू को हटाकर मामले पर पर्दा डाल दिया गया था और मामले को शांत कर फिर से बाबू पर मेहरबानी कर नियुक्ति दे दी थी। अब दोबारा शिकायत मिलने के बाद सीएमओ डा़ विवेक मिश्रा ने जांच कराकर पूरे प्रकरण को फिर से खोल दिया है। सीएमओ के निर्देश पर मामले में आज थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है। वहीं जांच के दायरे में कंप्यूटर ऑपरेटर और बाबुओं की भूमिका को लेकर गहन पड़ताल शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने संबंधित बाबुओं व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.