पहले भी दो कारोबारियों के यहां जांच कर चुकी टीम
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 29 -- कायमगंज। डीजीजीआई की टीम इससे पहले भी दो तंबाकू कारोबारियों के यहां जांच कर चुकी है। पूर्व में हुई कार्रवाई के दौरान टीम ने कारोबार से जुड़े दस्तावेज और अभिलेख खंगाले थे। उस समय भी अधिकारियों ने जांच पूरी होने तक कार्रवाई के संबंध में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी। मंगलवार को दो तंबाकू कारोबारियों के आवास पर एक साथ टीम पहुंचने की खबर फैलते ही तंबाकू कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मच गई। कारोबारी एक-दूसरे से कार्रवाई की जानकारी लेते नजर आए। यह भी पढ़ें- जांच के दौरान अंदर किसी को नहीं जाने दिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.