हरदोई, अगस्त 15 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। घूसखोरी के मामले ने एक बार फिर जिले के दामन पर दाग लगाया। इसके पहले कई सरकारी विभागों के अफसरों और कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम रंगे हाथों पकड़ चुकी है। सदर तहसील में पहले लेखपाल भी रिश्वत लेते पकड़ा गया था। अब कानूनगो के पकड़े जाने के बाद हड़कंप है। भ्रष्टाचार में लिप्त होकर रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने वालों में सचिव, रोजगार सेवक, लेखपाल, लिपिक, रेंजर, संविदा विद्युत कर्मी, पीडब्ल्यूडी जेई और दरोगा, कानूनगो, नेता शामिल हैं। 22 सितंबर 2021 को लखनऊ से आई एंटी करप्शन की टीम ने सदर तहसील परिसर के अंदर लेखपाल विनीत यादव को घूस लेते रंगे हाथों दबोचा था। यह भी पढ़ें- हरदोई में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार एक किसान ने उन पर रुपये मांगने के आरोप लगाए थे। चार जनवरी 20...