नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- Yamuna expressway Bus Fire: यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। जेवर क्षेत्र में एक स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। हादसे के वक्त बस में 35 यात्री सवार थे। पहले ब्लास्ट और फिर इंजन से आग की लपटें पूरी बस में फैल गईं। कुछ ही पलों में यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस भीषण अग्निकांड में बस में सवार नौ लोग जिंदा जल गए। पुलिस के मुताबिक, बस में सवार 20 से 25 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन नौ लोगों की मौत जलने और दम घुटने से बताई गई है। अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बस कश्मीरी गेट से उत्तर प्रदेश के महोबा जा रही थी तभी ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में अचानक आग लग गयी। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद बस में धुआं भर गया और कुछ यात्री ...