पहले बोट क्लब और अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से रोक, संसद से कैसे दूर होती जा रही आंदोलन की गूंज
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर को तय स्थलों की लिस्ट से हटा दिया है और उसकी जगह 3 नए स्थान दिए गए हैं। इनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी मैदान शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मौजूदा निर्धारित स्थल के विकल्प के तौर पर विरोध प्रदर्शन और धरने आयोजित करने के लिए उपयुक्त स्थानों की समीक्षा करने के वास्ते समिति गठित की थी। नए तीनों स्थानों पर विरोध प्रदर्शन और धरने आयोजित करने के लिए एसओपी अलग से जारी की जाएगी। इस तरह राजधानी में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वालों के लिए अब संसद तक पहुंचना आसान नहीं रह गया है। कभी इंडिया गेट और बोट क्लब के आसपास होने वाले आंदोलन अब जंतर-मंतर से भी दूर कर दिए गए हैं। संसद भवन से आंदोलन की जगह की दूरी लगातार बढ़ने की कहानी राष्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.