बहराइच, जून 27 -- पुलिस चौकी पर दी गई तहरीर पर नर्सरी कटान के बाद जमीन खाली किए जाने की बनी थी सहमति अवैध कब्जेदार दे रहे जान माल की धमकी

मामले का प्रारंभ तेजवापुर, संवाददाता। एक महिला की नौ विस्वां भूमि पर दूसरे लोगों ने नर्सरी बोई। तो पीड़िता ने चौकी पर शिकायत की। तब फसल कटान के बाद भूमि खाली करने की सहमति बनी। फसल कटने पर टीन शेड बना कब्जा बरकरार रखा। महिला के विरोध पर जानमाल की धमकी मिल रही है। पीड़िता ने इसकी शिकायत फिर पुलिस चौकी पर की है।

क्षेत्र का विवरण कोतवाली देहात के गजपतिपुर के मजरे सुतियापुरवा निवासनी शांति देवी ने बताया कि उन्होंने सिसई हैदर गांव स्थित गाटा ठाकुर पुत्र दुलारे से कुल नौ बिस्वा भूमि का बैनामा कराया था। भूमि उनके नाम खतौनी में दर्ज है। उनका कब्जा भी चला आ रहा है। आरोप है कि करीब एक माह पूर्व गांव के कुछ लोगो...