भागलपुर, मई 24 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर तैयार किए गए बेली ब्रिज के रैंप का काम शनिवार को पूरा हो गया। रैंप तैयार होने के बाद गाड़ियों को बेली ब्रिज पर चढ़ाने और उतारने में सहूलियत होगी। बेली ब्रिज की ऊंचाई सेतु के पथ से करीब डेढ़ फीट अधिक है। ऐसा सेतु की अच्छी सेहत के लिहाज से किया गया है। बेली ब्रिज पर निर्माण का सारा काम पूरा कर लिया गया है। अब अधीक्षण अभियंता की मौजूदगी में रविवार को ट्रायल रन किया जाएगा। ब्रिज पर पहले झुंड में पैदल यात्रियों का भार आंका जाएगा। इसके लिए बेली ब्रिज निर्माण में जुटे तमाम कर्मी झुंड में आरपास होंगे। इससे पता चलेगा कि यह आम लोगों का बोझ उठाने में कितना सक्षम होगा।

दूसरे बेली ब्रिज का निर्माण बताया गया कि दूसरे कमजोर स्लैब पर भी बेली ब्रिज का निर्माण रविवार से ह...