उन्नाव, जुलाई 14 -- पुरवा। प्रयागराज में पहले बेटी और अब उसकी मां ने लखनऊ में दम तोड़ दिया। 10 जुलाई को परिवार ढाई वर्षीय बच्चे के मुंडन संस्कार के लिए वाराणसी जा रहा था। ढाबे के पास खड़ी कार में ट्रक टक्कर मारते हुए निकल गया था। हादसे में मौके पर डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी। उसकी मां लखनऊ के अस्पताल में भर्ती थी। उसने भी दमतोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: मां को नहीं दी बच्चों की मौत की जानकारी पुरवा कस्बा के मिर्दहनटोला मोहल्ला के रहनेवाले मोनू 10 जुलाई को ढाई वर्षीय बेटे अनमोल का मुंडन संस्कार कराने परिवार के संग वाराणसी जा रहे थे। कार में उनके साथ 28 वर्षीय पत्नी आरती, लगभग ढाई वर्षीय पुत्र अनमोल, डेढ़ वर्षीय बेटी नित्या व पीरजादी गढ़ी मोहल्ला निवासी बहनोई वीरेंद्र व बहन मंजू, 14 वर्षीय छोटी बहन अनामिका, भांजा अंशु तथा कार चाल...