गोंडा, अप्रैल 1 -- गोण्डा, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में इन दिनों कुत्ता काटने के बाद एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने आने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से सिरिंज नदारद है, जिसके चलते मरीजों को पहले बाहर से सिरिंज खरीदकर लाने के लिए कहा जा रहा है, तब जाकर उन्हें रैबीज का इंजेक्शन लगाया जा रहा है। बुधवार को अस्पताल में 125 से ज्यादा लोगों को एआरवी इंजेक्शन लगाया है। अस्पताल में प्रतिदिन सौ से अधिक मरीज नए और पुराने मिलाकर कुत्ते के काटने के बाद एंटी रैबीज टीका लगवाने पहुंचते हैं। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। अपने बच्चे को इंजेक्शन लगवाने आए श्याम शरण तिवारी ने बताया कि अस्पताल में पहले पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगना पड़ता है। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.