हरदोई, सितम्बर 27 -- माधौगंज, संवाददाता। कई दिनों से तेज हवाओं के साथ हो रही बरसात ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी धान, मूंगफली, तिल्ली फसलें तेज हवाओं के साथ खेतों में जमीदोज हो गई। किसानों की माने तो पहले बाढ़ के प्रकोप से फसलें डूब गई थीं जलभराव कम होने के बाद अब कई दिनों से हो रही बरसात का पानी फिर से उमड़ पड़ा है। कड़ी मेहनत के बाद जब फसल तैयार हो पाई तो चटाई की तरह बिछ गई। नुकसान के कारण किसानों को दो वक्त के लाले पड़ने की आशंका बनी हुई है। इंदलापुर गांव के किसान दिनेश कुशवाहा, सिपाहीलाल, मनोज कुमार, मानसिंह, सुआपुर, नईबस्ती, बिराईचमऊ, मवैया, फत्तेपुर चौगवां के किसानों ने बताया कि महंगाई लगातार बढ़ रही है प्राकृतिक प्रकोप के चलते फसलों के उत्पादन पर गहरा असर पड़ रहा है जिसके कारण परिवार चलाना मुश्किल हो रहा ह...