पहले बड़े मंगल पर संकट मोचन मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
बलरामपुर, मई 3 -- तुलसीपुर तहसील मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध श्री संकट मोचन मंदिर में ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पांच मई को पड़ने वाले प्रथम बड़े मंगल पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर में कतारबद्ध दर्शन, पेयजल, छाया, स्वच्छता तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। मंदिर को फूल-मालाओं व झालरों से सजाया जा रहा है। मंदिर सचिव दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि बड़े मंगल पर विशेष प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन होगा। अश्वनी कुमार गुप्ता के अनुसार इस बार मलमास के कारण ज्येष्ठ माह में कुल आठ मंगलवार पड़ रहे हैं, इसलिए लगातार विशेष पूजन-अर्चन चलेगा। यह भी पढ़ें- मलमास समेत 59 दिनों का ज्येष्ठ मास शुरू, होने लगे अभिषेक इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.