पहले बच्चों पर लाठी चलाओ, फिर बोल दो कि कुछ हुआ ही नहीं; बीजेपी पर बरसे राहुल गांधी
नई दिल्ली, अगस्त 18 -- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान को लेकर निशाना साधा है। मंगलवार को कांग्रेस सांसद ने एक्स पर पोस्ट करके कहा, 'मोदी सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि दिल्ली पुलिस की तारीफ करनी चाहिए। संसद से आधा किलोमीटर दूर, शांतिपूर्ण छात्रों पर पैलेट गन चली, कील लगी लाठियां चलीं, एक बच्चे की आंख चली गई, एक बच्ची का कान कट गया। इस बर्बरता की तारीफ करनी चाहिए? मैं खुद उन घायल बच्चों से मिला हूं। हजारों वीडियो देश ने देखे हैं।' राहुल गांधी ने कहा, 'इस सरकार का मूल मंत्र ही असत्य और हिंसा है। पहले बच्चों पर लाठी चलाओ, फिर बोल दो कि कुछ हुआ ही नहीं। पूरे सत्र लापता अमित शाह विपक्ष से भागते रहे और प्रधानमंत्री ने आज तक छात्रों से माफी नहीं मांगी। सच्चाई यह है कि इस देश के लिए सबसे बड़ा खतरा यही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.