गंगापार, अप्रैल 7 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के चंपतपुर प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान रैली के प्रथम चरण की शुरुआत की गई। रैली को हरी झंडी ग्राम प्रधान पूर्णिमा सिंह ने दिखाई। रैली का शुभारंभ होने के पूर्व सभी नौनिहाल छात्रों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।बच्चों द्वारा जगह-जगह नामांकन जागरूकता के तहत नाटक मंचन किया गया और बैनर पोस्टर के साथ लोगो को जागरूक किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष किरण देवी के निज निवास पर और सक्रिय अभिभावक रमादेवी प्रजापति के यहां बच्चों को जलपान कराया गया। सभी अभिभावकों से आग्रह किया गया कि ग्राम पंचायत में छह से 14 वर्ष का कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे। अभिभावकों को सरकार द्वारा दी जा रही नि:शुल्क योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर विद्यालय परिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.