बरेली, मार्च 27 -- भमोरा।युवती ने पति पर आरोप लगाया है कि उसके बच्चे को छीनकर उसे पीटकर घर से निकाल दिया। मामले की तहरीर दी है।युवती ने बताया कि उसका विवाह थाना आंवला के गांव भीमलोर के युवक के साथ किया था। विवाह के कुछ समय तक सब कुछ ठीक ठाक रहा, उसने आठ माह पूर्व एक बेटे को जन्म दिया। उसके बाद पति किसी अन्य महिला से फोन पर बातें करने लगा। विरोध पर उसकी सास ने उसकी पिटाई करा दी। पति मां के कहने में आकर उससे मारपीट करने लगा। पति ने 21 मार्च को मारपीट की। आठ माह के शिशु को गोद से छीनकर उसे घर से निकाल दिया। गुरुवार को पिता के साथ थाने पहुंची महिला ने बच्चा दिलाने को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.