देवरिया, मार्च 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। शराब की नशे में पति आए दिन पिटाई करता है। शुक्रवार की रात पति ने न केवल पिटाई की, बल्कि असलहा लेकर दौड़ा लिया। इस मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति के विरुद्ध केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सदर कोतवाली के कठिनईया गांव का है। गांव की एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि पति शराब पीने का आदी है। हर दिन शराब की नशे में आता है और बच्चों के साथ ही उसकी भी पिटाई करता है। कई बार महिला ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह गंभीर नहीं हो रहा है। शुक्रवार की रात उसने न केवल पिटाई की, बल्कि असलहा लेकर महिला को दौड़ा लिया। किसी तरह महिला घर से भाग कर अपनी जान बचाई। इस मामले में पुलिस ने पति के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाल राकेश कुमार राय ने बताया कि के...