महाराजगंज, जून 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को उसी गांव का लड़का उसके घर में घुसकर जबरन भगा ले गया। युवक की मां का भी इसमें हाथ बताया जा रहा है। युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।पुलिस को दिए गए तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी से गांव का ही एक युवक लंबे समय से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। आरोप है कि बीते बुधवार को वह घर में घुसकर जबरन उसे भगा ले गया। उन लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं उनका पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...