बागपत, मार्च 16 -- बड़ौत। बिजरौल गांव निवासी प्रवीण उर्फ परनीम ने पहले फोन कर गांव के ही ओम सिंह को अपने घर बुलाया। इसके बाद बंधक बनाकर लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई की। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। ओम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 मार्च की रात करीब 10 बजे आरोपी का फोन आया कि मेरे घर पर आकर अपने रुपये ले जा। इसके बाद वह उसके घर चला गया। आरोप है कि घर पर जाते ही उसने उसे बंधक बना लिया और लाठी-डंडों से पीटा, जिससे वह वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पिटाई से पूरे शरीर पर सूजन आ गई है। आरोप है कि पीटने के बाद वह मुझे घर में बंद कर फरार हो गया। वह किसी तरह से उसके घर से बंधनमुक्त होकर भागा। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.