प्रयागराज, मई 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के जयंतीपुर सुलेमसराय की एक महिला से अज्ञात शातिर युवती ने पहले फेसबुक पर दोस्ती की और फिर ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 20 लाख रुपये की चपत लगा दी। धूमनगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।जयंतीपुर सुलेमसराय की प्रीति खन्ना की तहरीर के मुताबिक, फेसबुक पर युवती ने दोस्ती पर क्रिप्टो ट्रेडिंग वेबसाइट पर अधिक लाभ का प्रलोभन देकर निवेश कराया। आरोप है कि 10 अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच कई किस्तों में 20 लाख रुपये जमा कराया गया। तथाकथित कांट्रेक्ट के तहत 22 अप्रैल को 68 लाख रुपये का लाभ दिखा गया। लेकिन, इस धनराशि को निकालने के लिए 14 लाख रुपये की विड्राल फीस की मांग की गई। प्रीति खन्ना ने जब 14 लाख रुपये देने में असमर्थता जताई, तो पोर्टल से कुल लाभ की धनराशि शून्य कर दी गई। इसके साथ...