नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- क्राइम ब्रांच ने लंबे समय से चल रहे स्टिकर के नाम पर उगाही करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की तैनाती दक्षिणी दिल्ली में तैनात एएसआई जितेंद्र और उत्तर पश्चिमी जिले के आदर्श नगर में तैनात सिपाही प्रवीण के रूप में हुई है।पहले रिश्वत लेने के लिए उकसाते जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी इस रैकेट में मिडिलमैन और फिक्सर की भूमिका निभा रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को निशाना बनाता था। गैंग के सदस्य पहले पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेने के लिए उकसाते फिर बातचीत व हरकतों को छिपे कैमरों में रिकॉर्ड कर लेते थे। यह भी पढ़ें- दिल्ली में हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, पाकिस्तान की ISI से जुड़ रहे तारवीडियो एडिटि...