सहारनपुर, मार्च 9 -- नानौता। नानौता थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच महीने बाद सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला ने अपने पहले प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी की हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। एसपी ग्रामीण सागर जैन के अनुसार मोहल्ला मकदूम जहां सराय बड़ा बगड़ गंगोह निवासी सचिन सैनी ने दी तहरीर में बताया था कि उसके भाई आशु की 12 नवंबर 2025 को नानौता स्थित रुहाड़ा नाले में डुबोकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों रूबी पत्नी संदीप निवासी मकदूम जहां सराय बड़ा बगड़ गंगोह और सोनू निवासी ग्राम रंगेल थाना गंगोह को गिरफ्तार किया। एसपी देहात ने बताया कि ...