नई दिल्ली, जुलाई 10 -- पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में प्रशिक्षण ले रहे एक प्रथम टर्म के कैडेट की शुक्रवार सुबह नियमित शारीरिक प्रशिक्षण (पीटी) के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले कैडेट अभिनव बाजपेयी (17) ने 24 जून, 2026 को पुणे शहर के पास खड़कवासला में मौजूद प्रतिष्ठित ट्राई-सर्विसेज ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में जॉइन किया था। पीआरओ के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि अकादमी में शामिल होने के बाद पहली आधिकारिक पीटी परेड के बाद, सुबह की रूटीन शारीरिक प्रशिक्षण के दौरान उन्हें बेचैनी महसूस हुई और वे अचानक बेहोश हो गए। कैडेट को तुरंत खड़कवासला के मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां मेडिकल टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसमें कहा गया है ...