मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुशहरी। रोहुआ आपुछ निवासी स्व. सुरेंद्र झा के पुत्र नीरज कुमार ने यूजीसी नेट में पहले प्रयास में हिन्दी विषय में सफलता प्राप्त की है। परीक्षा जनवरी में हुई थी। नीरज कुमार ने 93.56 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है। नीरज कुमार की सफलता पर गांव में खुशी का माहौल है। नीरज अभी एमआर का कार्य कर रहे हैं। साधारण परिवार से आने वाले नीरज को कठिन संघर्ष का सामना करना पड़ा है। इनके सफल होने पर रोहुआ मुखिया अभय कुमार, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष अजय शंकर सिंह, पैक्स अध्यक्ष ब्रजेंदर शर्मा, भाजपा नेता सतीश बाबा, रामानुज शर्मा आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.