कन्नौज, जुलाई 17 -- चपुन्ना। क्षेत्र के गांव देईपुर निवासी रमन ने पहले ही प्रयास में नीट-यूजी परीक्षा उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया रैंक 12,500 हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रमन ने प्रारंभिक शिक्षा गांव में तथा कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई बीएनएसडी विद्यालय, कानपुर से की। पिता योगेंद्र सिंह की प्रेरणा पर उन्होंने इंजीनियर बनने का विचार छोड़ मेडिकल क्षेत्र चुना और कोटा में तैयारी कर सफलता पाई। रमन के पिता आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षक तथा माता अंजू देवी जूनियर स्कूल में शिक्षिका हैं। परिवार और क्षेत्रवासियों ने उनकी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- नीट-यूजी में शानदार सफलता, ऑल इंडिया रैंक 12500 हासिल कर बढ़ाया मान यह भी पढ़ें- Auraiya News: बेला के छात्र ने हासिल की ऑल इंडिया 11,500वीं ...