भागलपुर, मार्च 7 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव प्रखंड के नंदलालपुर गांव की नतिनी तेजस्विनी सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में 62वीं रैंक हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही नंदलालपुर गांव में खुशी का माहौल हो गया। ननिहाल होने के कारण परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। तेजस्विनी सिंह ने डीपीएस बोकारो से प्लस टू की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने बीआईटी मेसरा, रांची से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह बेंगलुरु की एक कंपनी में दो वर्षों तक कार्यरत रहीं। पिछले एक वर्ष से वह बोकारो स्थित अपने घर पर रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं और अपने पहले ही प्रयास में 62वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की। तेजस्विनी के मामा ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.