पहले प्रयास में आशुतोष ने उतीर्ण की नीट
मेरठ, जुलाई 21 -- ट्रांसलम एकेडमी के छात्र आशुतोष सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नीट की परीक्षा उतीर्ण की है। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में नीट उत्तीर्ण कर न केवल अपने परिवार, बल्कि विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आशुतोष एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं, पिता हरभजन सिंह, शिक्षक हैं, जबकि माता रेखा गृहिणी हैं। प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने बताया कि इस बड़ी उपलब्धि के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, दृढ़ संकल्प और सकारात्मक दृष्टिकोण का योगदान रहा है। चेयरमैन सीमांत जैन ने कहा कि बच्चों की सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत बनेगी। यह भी पढ़ें- नीट प्रथम प्रयास में अहद ने बढ़ाया मान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.