उन्नाव, अप्रैल 10 -- असोहा, संवाददाता। अनिकेत ने पहले प्रयास में पीसीएस की परीक्षा पास कर जिला सहित गांव का नाम रोशन किया है। क्षेत्र के गिलशाहमऊ गांव निवासी अनगन प्रसाद चौधरी के बेटा अनिकेत पीसीएस की परीक्षा पहले प्रयास में ही पास कर ली है। ग्रामीण सुनील रावत, ज्ञान शर्मा, आलोक, राजाराम आदि ने बताया कि अनगन प्रसाद लखनऊ में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। गांव में रह रहे अनिकेत के परिजनों से बात हुई तो उन्होंने बताया कि अनिकेत शुरू से ही पढ़ने में तेज था। अनिकेत ने हाईस्कूल व इंटर लखनऊ के लखनऊ पब्लिक स्कूल तथा वर्तमान में राममनोहर लोहिया विद्यालय में वकालत की पढ़ाई कर रहा है। पीसीएस की परीक्षा पास करने के बाद सब रजिस्ट्रार के पद पर लखीमपुर में तैनाती हुई है। पीसीएस की परीक्षा पास करने पर गांव में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.