पूर्णिया, जून 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्यार, शादी और फिर धोखा का एक मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान धमदाहा थाना क्षेत्र के गोपाल कुमार शर्मा के रूप में हुई है। वह कथित तौर पर धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल में आउटसोर्सिंग कर्मी के रूप में काम कर रहा है। इस मामले में पीड़िता ने एससी-एसटी थाना में केस दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- युवती को भगाने के आरोपी की जमानत खारिजघटना का विवरण एससी-एसटी थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि वह धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल इलाज कराने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने पुर्जे से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। जिसके बाद वह लगातार पीड़िता से बात करने लगा। जिससे दोनों एक- दूसरे के काफी करीब आ गए। दोनों ने नोटरी पब्लिक से शपथ पत्र के जरिए शादी कर ली।शादी के बाद की स्थिति शादी के बाद आरोपी पीड़िता को...