समस्तीपुर, मई 21 -- समस्तीपुर। बिहार राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ लि. बिहार व झाड़खंड के अध्यक्ष सह समस्तीपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लि. निदेशक मंडल सदस्य राम कलेवर प्रसाद सिंह ने राज्य सरकार के उस फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त की है, जिसमें राज्यभर में पांच हजार जनवितरण प्रणाली की दुकानों की स्वीकृति दी जाने वाली है। इस फैसले पर श्री सिंह ने मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी तथा सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव को पत्र भेज कर उनसे अनुरोध किया है कि पहले इस योजना से वंचित पैक्सों को जनवितरण प्रणाली की दुकानों को स्वीकृति दी जाए, फिर विज्ञापन निकाल कर अन्य युवा वर्ग के लोगों का चयन कर स्वीकृति दी जाए। यह भी पढ़ें- लखीसराय: दावा-आपत्तियों के बीच पीडीएस दुकानों की नई चयन प्रक्रिया रद्द इससे पैक्सों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पैक्स सरकार की महत्वाकांक्षी ...