कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मादक पदार्थों की तस्करी में मिलीभगत सामने आने पर पुलिस ने मंगलवार को एसआई समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई एडीसीपी ऑपरेशन सुमित सुधाकर रामटेके की जांच के बाद की गई है। निलंबित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। मादक पदार्थ के खिलाफ चल रहे अभियान के बाद भी तस्करी पर लगाम नहीं लग पा रही है। इसे देखते हुए पुलिस आयुक्त ने एडीसीपी ऑपरेशन सुमित सुधाकर रामटेके से गोपनीय जांच कराई। जांच में सामने आया कि कई पुलिसकर्मी भी इसमें लिप्त हैं। उनकी शह पर ही तस्कर जेल से आने के बाद फिर धंधा शुरू कर देते हैं। गोपनीय तरीके से चरस और गांजा बेचने वालों से पूछताछ हुई तो चार नाम सामने आए। इसमें सबसे पहला नाम पनकी चौकी मंदिर प्रभारी श्रवण कुमार का है। चौकी प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.