फिरोजाबाद, सितम्बर 29 -- आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 69.800 किमी पर मंगलवार को कार चालक को नींद का झोंका आने से सड़क हादसा हो गया। हादसे में इटावा के जिला वन अधिकारी, उनके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में चालक की पत्नी समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना नगला खंगर पुलिस, यूपीडा की टीम ने उपचार के लिए पीजीआई सैफई में भर्ती कराया है। जहां डीएफओ, उसके चालक को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की सुबह स्कॉर्पियो हरियाणा से लखनऊ की ओर जा रही थी, जिसको डेविड बेरी निवासी सिद्ध पैलेस हॉट रोड कोलकाता चला था। उसके साथ उसकी पत्नी डिसूजा बेरी भी आगे बैठी थी। जब कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के 69.800 किमी के पास पहुंची ही थी कि तभी अचानक से डेविड को नींद आने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ती हुई दूसरी ...