पहले पूछताछ के नाम पर उठाया, फिर कर लिया गिरफ्तार
संभल, जुलाई 2 -- संभल में करीब सौ करोड़ के सरकारी भूमि घोटाले के मामले में सहायक नगर आयुक्त राज कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी से पहले नगर निगम कार्यालय में कई घंटे तक असमंजस की स्थिति बनी रही। बुधवार शाम सादे कपड़ों में पहुंची पुलिस टीम उन्हें पूछताछ के लिए साथ ले गई, लेकिन देर शाम तक किसी को उनकी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं थी। देर रात भनक लगी कि गिरफ्तारी हो गई है, लेकिन स्पष्ट नहीं हुआ। गुरुवार को संभल पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और एसपी के बयान सामने आने के बाद मामला साफ हो गया। सूत्रों के अनुसार, बुधवार शाम करीब पांच बजे संभल पुलिस की टीम नगर निगम कार्यालय पहुंची। टीम में शामिल अधिकारी सादे कपड़ों में थे, जिससे शुरुआत में किसी को उनके पुलिस दल होने का अंदाजा नहीं हुआ। राज कुमार गुप्ता का नगर निगम में उनके लिए स्थायी चैंबर नहीं होने के कारण वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.