गोरखपुर, नवम्बर 5 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता सड़क चौड़ीकरण की जद में आए कचहरी बस स्टेशन के पास नगर निगम के दुकानदारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि सड़क चौड़ी करने से पहले, प्रभावित होने वाले दुकानदारों का दूसरी जगह व्यवस्थित पुनर्वासन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि ऐसा होने तक सड़क चौड़ीकरण के लिए कोई भी दुकान न तोड़े। सीएम योगी मंगलवार शाम गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जिले और शहर में जारी विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। शहर में छात्रसंघ चौराहा से अम्बेडकर चौराहा होते हुए शास्त्री चौक तक सड़क चौड़ीकरण की परियोजना पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.