पहले पिलाई शराब फिर बैसाखी से पीट-पीटकर किया मरणासन्न
हरदोई, अगस्त 31 -- अतरौली। शनिवार की रात 10:30 बजे पहले एक युवक को दिव्यांग ने शराब पिलाई फिर बैसाखी से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। पहले लोगों ने मामला एक्सीडेंट का समझा किन्तु पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद जब सोसल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हालत गम्भीर देख प्राथमिक उपचार कर डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया। जहां से बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां भी राहत न मिलने पर परिजन मर उसे प्राइवेट अस्पताल ले गये, जहां पर युवक जिंदगी से संघर्ष कर रहा है। घायल युवक के बड़े भाई अतरौली निवासी अजय कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार की रात 10:30 बजे जब मैं अपने घर पर था तभी गांव निवासी अजय पुत्र प्यारे ने सूचना दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.