पहले पिता को फोन पर धमकी दी, जमशेदपुर में फिर छोटे भाई की चाकू से कर दी हत्या
जमशेदपुर, अक्टूबर 22 -- कदमा के रामजनमनगर में सोमवार शाम सन्नी का अपने बड़े भाई गणेश से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। गणेश ने अपने पिता राम बिरुआ को फोन कर सन्नी को जान से मारने की बात कही थी। इसके बाद दोनों भाइयों के बीच फिर विवाद हुआ, जिसमें गणेश ने सन्नी पर चाकू से कई वार कर दिए और मौके से फरार हो गया। घायल सन्नी आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास मिला। लोग उसे टीएमएच ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, सन्नी के शरीर पर चाकू के आठ गहरे घाव थे। पिता राम बिरुआ के बयान पर गणेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- एक साल की सजा या 5 लाख तक जुर्माना, बाढ़ सुरक्षा ढांचे में छेड़छाड़ पड़ेगी भारीवेज रोल के विवाद में हुई चाकूबाजी, एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.