पहले पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, फिर खुद जहर खाकर दे दी जान
गोड्डा, जुलाई 31 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। गोड्डा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रुंझी गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे की हालत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कुछ ही देर बाद उसने कथित तौर पर कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मिथलेश मांझी अपनी पत्नी अंजली देवी के पास पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में उसने पत्नी पर चाकू से कई वार कर दिए। हमले में अंजली देवी खून से लथपथ हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना महिला के मायके वालों को दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.