पहले पत्नी की गला दबाकर की हत्या, फिर स्कूल परिसर में जमीन में दफनाया
अररिया, मई 17 -- बथनाहा। एक संवादाता बथनाहा थाना क्षेत्र के श्यामनगर बालूगढ़ स्थित निर्माणाधीन अम्बेडकर आवासीय विद्यालय में कार्यरत एक मजदूर ने दो माह पूर्व जिस पत्नी की गला दबाकर हत्या कर उसे परिसर में ही दफना दिया था, उसे रविवार को पूर्णिया व फारबिसगंज पुलिस की मौजूदगी में जमीन के अंदर से खोदकर बाहर निकाला गया। महिला की लाश पूरी तरह सड़ गल चुकी थी। मृतका नुसरत परवीन (23) पूर्णिया जिले के कृत्यानंद नगर थाना क्षेत्र स्थित झुन्नी इस्तेमबरार पंचायत के बेगमपुर बेगमपुर वार्ड एक निवासी मतिउर्रहमान की बेटी व उसी गांव के महबूब आलम की पत्नी थी। आरोप है कि मार्च माह में किसी बात को दोनो में खटपट हुई और आवेश में आकर महबूब ने घटना को अंजाम दे दिया। पूर्णिया बेगमपुर निवासी मुश्ताक आलम के बेटे महबूब आलम ने गला दबाकर हत्या के बाद पत्नी नुसरत परवीन के शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.