पहले पति पर फिर आया दिल, दूसरे पति का घर छोड़ा
मेरठ, जुलाई 1 -- थाना सरूरपुर क्षेत्र में एक वैवाहिक विवाद बुधवार को चर्चा का विषय बना रहा। महिला दूसरे पति का घर छोड़कर तलाक दिए हुए पहले पति के साथ चली गई। दो दिन बाद बुधवार को महिला और पूर्व पति थाने पहुंचे और साथ रहने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक गहमा-गहमी रही और समझौते का प्रयास चलता रहा, लेकिन महिला अपने फैसले पर अडिग रही। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का विवाह करीब चार वर्ष पहले एक कस्बे में हुआ था। शादी के लगभग एक वर्ष बाद पति-पत्नी के बीच मतभेद के चलते तलाक हो गया। इसके बाद करीब एक वर्ष पूर्व महिला का विवाह जानी थाना क्षेत्र के युवक से हो गया। बताया गया कि कुछ समय बाद महिला और उसके पहले पति के बीच फिर से बातचीत शुरू हो गई और दोनों दोबारा साथ रहने का निर्णय लिया। इसे लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.