एटा, अप्रैल 16 -- कोर्ट में विचाराधीन मामले में पहले पति पर दबाव बनाने एवं फंसाने के लिए पत्नी ने दूसरे पति से पैर में गोली मरवाई थी। मामले में मलावन पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से तमंचा भी बरामद हो गया। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसएचओ मलावन राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले थाना मलावन को सूचना मिली कि गांव सौंहार निवासी माधुरी पत्नी देवदत्त के पैर में गोली लग गई, जिन्हे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। आरोप लगाए थे कि पहले पति ने गोली मारी है। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत नौ पर मुकदमा मलावन पुलिस ने मामले की जांच की।जांच में सामने आया कि करीब 12 साल पहले माधुरी की शादी नीरज पुत्र जगदीश निवासी सौंहार थाना मलावन के साथ हुई थी। शादी के करीब तीन चार वर्ष ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.