मुरादाबाद, मई 18 -- मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में पति की मौत के करीब आठ साल बाद महिला ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए दूसरा निकाह कर लिया। निकाह के 11 माह बाद ही पति और ससुरालियों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत सात ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। थाना पाकबड़ा के मोहल्ला पुराना थाना निवासी रूबिना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पहली शादी से तीन बच्चे हैं। आठ साल पूर्व पहले पति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पीड़िता के अनुसार मैनाठेर के गांव अहलादपुर निवासी रिहान ने 11 माह पहले यह भरोसा देकर निकाह किया कि वह उसे और उसके बच्चों को खुश रखेगा। यह भी पढ़ें- पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पीड़िता ने आरोप लगाया कि दूसरे निकाह के कुछ दिन बाद से ही पति रिहान, सास, ससुर बब्...