पहले पखवाड़े में पेट्रोल-डीजल की बिक्री में उछाल
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- नई दिल्ली। कमजोर मानसून और बारिश में देरी के बीच किसानों एवं वाहन चालकों की तरफ से मांग बढ़ने से जुलाई के पहले पखवाड़े में पेट्रोल एवं डीजल बिक्री में तेज वृद्धि दर्ज की गई। पेट्रोल बिक्री एक से 15 जुलाई के दौरान 22.9 प्रतिशत बढ़कर 16.3 लाख टन हो गई, जो एक वर्ष पहले इसी अवधि में 13.3 लाख टन थी। डीजल की बिक्री सालाना आधार पर 20.9 प्रतिशत बढ़कर 34.6 लाख टन हो गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 28.7 लाख टन थी। हालांकि, मासिक आधार पर पेट्रोल और डीजल दोनों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- कमजोर हुई मानसून से धान की रोपनी हुई प्रभावित जून के पहले पखवाड़े की तुलना में पेट्रोल बिक्री 4.4 प्रतिशत और डीजल बिक्री 12.1 प्रतिशत कम रही। यह भी पढ़ें- भागलपुर : जिले में अबतक 47 प्रतिशत कम बारिश
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.