बुलंदशहर, मार्च 18 -- अहार क्षेत्र में स्थित प्राचीन अवंतिका देवी मंदिर पर नौ दिवसीय विशाल मेला गुरुवार को पहले नवरात्र से शुरू हो जायेगा। नौ दिन चलने वाले मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु अवंतिका देवी मंदिर पर दर्शन के लिए आते है। इस दौरान मंदिर परिसर में देवी जागरण व कीर्तन का आयोजन लगातार जारी रहेगा।मंदिर परिसर को भी फूलों मालाओं व रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। गंगा की सुरम्य वादियों के बीच बसा अवंतिका देवी मंदिर भगवान श्रीकृष्ण व रुक्मणी जी के विवाह का साक्षी है। गुरुवार को चैत्र मास के पहले नवरात्र से यहाँ नौ दिवसीय विशाल मेला शुरू हो रहा है।जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान व देवी दर्शन के लिए आते है। आसपास के जनपदो के अलावा दूसरे प्रान्तों से भी श्रद्धालु यहाँ दर्शन के लिए आते है।गंगा स्नान कर श्रद्धालु माँ...