पहले धर्म पूछा फिर मार दी गोली; कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए मजदूर के परिवार का दावा
रायपुर, अगस्त 1 -- जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में एक ईंट भट्ठे पर शुक्रवार देर शाम आतंकवादियों ने हमला कर दो मजदूरों दीपक रात्रे और भूपेंद्र भैना की हत्या कर दी। इस हमले ने पिछले साल हुए पहलगाम हमले की याद ताजा कर दी है। मजदूर के परिवारवालों का दावा है कि आतंकियों ने पहले उनका धर्म पूछा फिर उनकी हत्या की। सुरक्षा एंजेंसियां इस हमले की जांच कर रही हैं, हालांकि इस दावे की पुष्टि नहीं की गई है। दीपक के रिश्तेदार ने कहा, उनसे उनका नाम और धर्म पूछा गया। हिंदू बताने पर उन्हें गोली मार दी गई। परिजनों के अनुसार, दीपक रात्रे करीब डेढ़ साल पहले शादी के बंधन में बंधे थे और उनका एक साल का बेटा है। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि उनका एक भाई दिव्यांग है। दीपक के रिश्तेदार हलध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.