सराईकेला, मार्च 21 -- सरायकेला, संवाददाता। गर्मी की दस्तक के साथ ही सरायकेला शहर में पेयजल संकट गहराने लगा है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में लगे चापाकलों ने साथ छोड़ना शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि जिन चापाकलों से पहले दो बार हैंडल चलाने पर पानी की धार निकलती थी, वहां अब 20 से अधिक बार मेहनत करने पर भी बमुश्किल थोड़ा सा पानी निकल पा रहा है। गिरते जलस्तर ने स्थानीय निवासियों की माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।147 चापाकल के भरोसे 12 हजार की आबादी :नगर पंचायत क्षेत्र में 238 हैंडपंप थे, जिसमें से 147 काम कर रहे हैं तथा 27 पूर्ण रूप से बंद हैं। 64 हैंडपंप काम नहीं करते हैं। बहुत बड़ी आबादी हैंडपंप पर आश्रित है। 147 जो चालू हालत में हैं, वे जवाब देने लगे हैं। घंटों हैंडल हिलाने पर पानी निकल रहा है। सरायकेला शहर की आबादी 20 हजार है। जिसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.