नई दिल्ली, फरवरी 14 -- पंजाब के बठिंडा में दो दिन पहले 22 वर्षीय युवती का अध-जला शव एक सूटकेस में मिला था। अब इस मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस हत्या के आरोप में युवती के दोस्त प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार क्राइम ऑफ पैशन था, हत्या के आरोपी प्रिंस ने मर्डर के बाद युवती का चेहरा भी अपने सीने पर गुदवा लिया था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, सूटकेस और शव को लाने ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई कार को बरामद कर लिया है।क्या है पूरा मामला? पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम को बठिंडा-फाजल्किा हाईवे के पास मौजूद बेहमन गांव के खेतों में एक सूटकेस में बंद अधजली लाश मिली थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने युवती के 35 वर्षीय दोस्त को गिरफ्तार ...